फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन ने बड़े ही चालाकी से बटलर को किया रनआउट, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Mon, 25 Mar 2019 11:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब बनाम राजस्थान - फोटो : pti
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का चौथा मुकाबला सोमवार को राजस्थान और पंजाब के बीच राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने राजस्थान को 14 रन से हराकर इतिहास रच दिया। दरअसल, 12 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका था जब पंजाब ने राजस्थान में जाकर राजस्थान को हराया हो। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Chris gayle - फोटो : file photo
राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 9 विकेट के खोकर 170 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

3 of 5
Jos Buttler - फोटो : social media
इस मैच में राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का आउट होना चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, 13वें ओवर में पंजाब के कप्तान अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे। 

4 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : PTI
ओवर की पांचवी गेंद अश्विन डालने ही जा रहे थे तभी बटलर क्रीज से थोड़ा जैसे ही आगे निकले तभी अश्विन ने बड़े ही चतुराई से बटलर को रनआउट कर दिया। वह 43 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 69 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jos Buttler - फोटो : file photo
हालांकि, इस रनआउट को लेकर अंपायर का निर्णय मांगा गया। मगर कुछ ही देर में तीसरे अंपायर का निर्णय आ गया। बटलर को रन आउट करार दिया गया। इस तरह वे इंडियन टी-20 लीग के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्हें इस तरीके से रन आउट किया गया है। वैसे तो नियम के मुताबिक वह आउट थे, लेकिन ऐसे तरीके को खेलभावना के खिलाफ माना जाता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें