शेन वॉटसन
शेन वॉटसन
IPL 2019 में भले ही इस अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा हो, लेकिन बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला अक्सर बोलता है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार रात दिल्ली के खिलाफ देखने को मिला। दूसरे क्वालीफायर में भले ही वॉटसन ने शुरुआत धीमी की हो लेकिन एक बार जमने के जमकर बल्ला चलाया। 3 तेजतर्रार चौके और 4 गगनचुंबी छक्कों से सजी 31 गेंदों में 50 रन की पारी ने धोनी का काम आसान कर दिया।