फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: कोलकाता के लिए आज 'कोरबो जीतबो रे' और मुंबई जीतते ही दुनिया हिला देगी

Sun, 28 Apr 2019 12:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोलकाता बनाम मुंबई
विज्ञापन

मुंबई की टीम रविवार को यहां ईडन गार्डंस पर इंडियन टी-20 लीग मैच में कोलकाता के खिलाफ जीत से प्लेऑफ का स्थान पक्का करना चाहेगी। कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन टी-20 लीग में पहले अर्धशतक से फॉर्म में वापसी की जिससे मुंबई ने शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई को 46 रन से मात दी। टीम चाहेगी कि रोहित उन्हें फिर से तेज शुरुआत कराए। मुंबई का अंतिम चार में स्थान एक जीत के बाद पक्का हो जाएगा।

विज्ञापन


कोलकाता ने पिछली बार मुंबई के खिलाफ चार साल पहले जीत हासिल की थी। मुंबई का कोलकाता के खिलाफ जीत का रिकार्ड 18-5 है। लीग चरण में अब केवल तीन मैच बचे हैं, दोनों टीम कल एक-दूसरे से इस सत्र में पहली बार भिड़ रही हैं जिसका रिटर्न मैच पांच मई को होगा।

कोलकाता ने 11 में से सात और लगातार छह मैच गंवा दिए हैं। दिनेश कार्तिक ने बढ़कर अगुवाई करते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 97 रन की पारी खेली जिससे टीम ने यहां पिछले मैच में राजस्थान को 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया। टीम अपनी हार के सिलसिले को तोड़ने की ओर थी लेकिन उसके तेज गेंदबाज अच्छा नहीं कर सके और मेहमानों ने तीन विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


अब तीन ही मैच बचे हैं तो कोलकाता की टीम उम्मीद करेगी कि उसका प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा रहे। इस समय कुछ भी चीज शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी के पक्ष में नहीं चल रही जिससे 2009 में उनके निराशाजनक प्रदर्शन की याद ताजा हो जाती है जब टीम ने लगातार नौ मैच गंवा दिये थे और 10 मैच में हार गई थी। 

यह इस सत्र में कोलकाता का घरेलू मैदान पर अंतिम मैच होगा और टीम दर्शकों के लिए इसमें बेहतर करना चाहेगी। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें