फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने मारी स्टंप पर गेंद पर आउट नहीं हुए राहुल, IPL इतिहास में पहली बार हुई यह घटना

Sun, 07 Apr 2019 12:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई बनाम पंजाब
इंडियन टी-20 लीग के 18वें मुकाबले में चेन्नई ने पंजाब को 22 रन से हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की। मगर इस मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ, जो वाकई हैरान कर देने वाला था। आइए जानते ऐसा क्या हुआः
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पंजाब की पारी के दौरान 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान धोनी ने पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को लगभग रन आउट कर दिया था। धोनी ने गेंद स्टंप पर मार दी थी और राहुल क्रीज से बाहर थे, लेकिन इसके बावजूद भी अंपायर ने उन्हें आउट करार नहीं दिया। अगली स्लाइड में जानिए ऐसा क्यों हुआ?
विज्ञापन

3 of 5
जडेजा - फोटो : pti
रविंद्र जडेजा की गेंद को केएल राहुल स्वीप करने की कोशिश की , लेकिन बॉल लेग साइड पर चली गई। मगर विकेटकीपर धोनी ने फुर्ती से गेंद को पकड़कर विकेट पर फेंका। गेंद तो विकेट पर लगी, लेकिन बेल्स नहीं गिरी। केएल राहुल यहां खुशकिस्मत साबित हुए और उन्हें जीवनदान मिल गया।

4 of 5
jadeja reaction
इस वाकया को देख गेंदबाज जडेजा सहित दूसरे खिलाड़ी भी हैरान हो गए। किसी को यकीन ही नहीं हुआ। हालांकि, विकेटकीपर व कप्तान धोनी ने खुद भी बेल्स को छूकर देखा कि वो गिरी क्यों नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : पीटीआई
बता दें कि केएल राहुल का न आउट होने के चेन्नई को इस मुकाबले में कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि मेजबान चेन्नई ने पंजाब को 22 रन से हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें