बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्ला थमाया। मुंबई के ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत भी की। कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के बीच पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर्स में 54 रन की साझेदारी हो चुकी थी तभी डीकॉक 23 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हो गए।
पहला विकेट गिरने के बावजूद रोहित शर्मा का तूफानी शो जारी थी। 8 चौका और 1 छक्का लगाते हुए मुंबई का यह कप्तान अर्धशतक के मुहाने पर तभी 10वें ओवर की चौथी गेंद पर उमेश यादव ने उन्हें चलता किया। आउट होने से पहले रोहित ने 33 गेंदो में 48 रन बनाए। सिराज ने उनका शानदार कैच लिया।
युवराज लगातार 3 छक्के लगाकर आउट
इसके बाद पिच पर युवराज सिंह आए और उन्होंने कुछ गेंदें खेलने के बाद धमाकेदार बल्लेबाजी शुरू कर दी। युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के 14वें ओवर की तीन शुरुआती गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए लेकिन चौथी गेंद पर वो कैच आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (24 गेदों की 38 रन) आउट हुए। जल्द ही खतरनाक पोलार्ड भी (6 गेंदों में 5 रन) चहल का ही शिकार बने।
हार्दिक का अंत में धमाल
इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं। 17वें ओवर में क्रृणाल पांड्या (1) को उमेश यादव ने और 18वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मैक्लेंघन को बोल्ड करके मुंबई को सातवां झटका दे दिया। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मयंक मार्कंडे (6) को भी विकेट के पीछे कैच आउट कराते हुए डगआउट का रास्ता दिखा दिया, लेकिन अंत में हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर 32 रनों की धुआंधार पारी खेल डाली जिसके दम पर मुंबई की टीम 187 रन तक जा पहुंची।
विराट कोहली ने अपनी टीम बैंगलोर में जहां कोई बदलाव नहीं किए हैं तो मुंबई में कुछ बदलाव हैं। बेन कटिंग की जगह लसिथ मलिंगा इस टीम में शामिल हैं तो रसिक सलाम की जगह युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे भी टीम में हैं। दूसरी ओर चोटिल जसप्रीत बुमराह भी यह मैच खेलते नजर आएंगे।
आरसीबी: 1 विराट कोहली (कप्तान ), 2 पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), 3 मोईन अली, 4 एबी डिविलियर्स, 5 शिमरोन हेटमेयर, 6 शिवम दूबे, 7 कॉलिन डी ग्रैंडहोम, 8 नवदीप सैनी, 9 युजवेंद्र चहल, 10 उमेश यादव, 11 मोहम्मद सिराज
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 3 सूर्यकुमार यादव, 4 युवराज सिंह, 5 कीरोन पोलार्ड, 6 हार्दिक पांड्या, 7 क्रुणाल पांड्या, 8 मयंक मार्कंडे, 9 मिशेल मैक्लेनाघन, 10 लसिथ मलिंगा, 11 जसप्रीत बुमराह