पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को क्रिस गेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन छठे ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने धाकड़ बल्लेबाज गेल को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया और मेहमान टीम को पहला झटका दिया। गेल ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई।
गेल के बाद बल्लेबाजी करने आए मंयक अग्रवाल (26) के रूप में पंजाब को दूसरा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने अग्रवाल को जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद पंजाब का दूसरा विकेट गिरा। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने केएल राहुल को जोफ्रा आर्चर के हाथों कैट आउट कराकर डगआउट भेजा।
राहुल ने 47 गेदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए मिलर और राहुल के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर के बाद निकोलस पूरन 5 रन बनाकर चलते बने। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अजिंक्य राहणे के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा मंदीप सिंह (0) पांचवें विकेट, जबकि डेविड मिलर (40) के रूप में छठा झटका लगा।
इससे पहले मोहाली में राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। दोनों ही टीम में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। राजस्थान के लिए स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स आज नहीं खेल रहे हैं।
राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2 जोस बटलर, 3 संजू सैमसन, 4 राहुल त्रिपाठी, 5 एश्टन टर्नर, 6 स्टुअर्ट बिन्नी, 7 जोफ्रा आर्चर, 8 श्रेयस गोपाल, 9 जयदेव उनादकट, 10 धवल कुलकर्णी, 11 ईश सोढ़ी
पंजाब: 1 क्रिस गेल, 3 मयंक अग्रवाल, 4 डेविड मिलर, 5 निकोलस पूरन, 6 मनदीप सिंह, 7 आर अश्विन (कप्तान), 8 मोहम्मद शमी, 9 एम अश्विन, 10 मुजीब उर रहमान, 11 अर्शदीप सिंह