फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद शिफ्ट हो सकता है IPL 2019 का फाइनल

Mon, 08 Apr 2019 09:25 PM IST
Mukesh Jha भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने सोमवार को आईपीएल फाइनल की मेजबानी चेन्नई के पास बरकरार रखने के लिए आवश्यक मंजूरी हासिल करने के लिए टीएनसीए को एक सप्ताह का समय दिया है।सीओए के अलावा बीसीसीआई के तीन पदाधिकारियों की राजधानी में बैठक में हुई जिसमें आईपीएल और क्रिकेट संचालन से जुड़े कई मसलों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


इसके साथ ही बैठक में घोषणा की गई कि 15 अप्रैल को विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। विश्व कप के लिए टीम घोषित करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है लेकिन बीसीसीआई ने 30 मई से ब्रिटेन में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए तय तिथि से आठ दिन पहले टीम घोषित करने का फैसला किया। इसका फैसला पूर्व में कर दिया गया था लेकिन इसकी घोषणा सोमवार को की गई। 

भारतीय विश्व कप टीम की तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं और केवल एक दो स्थानों पर विचार किया जाना है। बैठक में आईपीएल फाइनल को लेकर भी फैसला किया गया जो मजबूत चेन्नै सुपर किंग्स को नागवार गुजर सकता है। बीसीसीआई ने 12 मई को होने वाले फाइनल के लिये हैदराबाद को स्टैंडबाई स्थल के रूप में रखा है। 
विज्ञापन


चेपॉक में तीन खाली स्टैंड -आई, जे और के- का मसला 2012 से उठ रहा है तथा तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) जब भी मैचों का आयोजन (आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय) करता है तो ये स्टैंड खाली रहते हैं क्योंकि स्थानीय नगर निगम से इनको लेकर अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिला है। 

इस बीच केवल दिसंबर 2012 में खेला गया वनडे अपवाद था क्योंकि तब भारत का सामना पाकिस्तान से था और कई का मानना है कि मामला तब राज्य सरकार और टीएनसीए के बीच अधिक राजनीतिक था। 

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'इन तीन स्टैंड की क्षमता 12 हजार दर्शकों की है और यह वास्तव में अजीब लगता है जब टीवी पर इन खाली स्टैंड को दिखाया जाता है। हम नहीं चाहते कि चेन्नई को प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने पर घरेलू मैदान पर खेलने का मौका नहीं मिले लेकिन हमने उन्हें मंजूरी हासिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।'

उन्होंने कहा, 'अगर वे प्रमाणपत्र हासिल करने में नाकाम रहते हैं तो फाइनल हैदराबाद में तथा प्लेऑफ और एलिमिनेटर बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे। सनराइजर्स 2018 का उपविजेता है और इसलिए वे फाइनल की मेजबानी करेंगे।' 

इस बीच सीओए ने मिनी महिला आईपीएल के प्रारूप पर भी फैसला किया जिसमें तीन टीमें भाग लेंगी। पिछले साल की तरह एकमात्र प्रदर्शनी मैच के बजाय इस बार इसमें चार मैच खेले जाएंगे। सूत्रों ने कहा, 'मैचों का आयोजन रात आठ बजे से होगा। एक मैच विशाखापट्टनम में जबकि अन्य मैच संभवत: बेंगलुरु में खेले जाएंगे।' 

यह भी पता चला है कि सीओए ने खिलाड़ियों के संघ की संचालन समिति को संस्था के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा है। बीसीसीआई ने इसके अलावा घरेलू टूर्नमेंटों और भारत में अंतरराष्ट्रीय मैचों के 'टाइटिल प्रायोजक' के लिए नई निविदा जारी करने का भी फैसला किया। 
विज्ञापन

आईपीएल फाइनल के लिए स्टैंडबाय रहेगा हैदराबाद

 चेपक स्टेडियम की तीन बंद दीर्घाओं का मसला हल नहीं होने की दशा में हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम 12 मई को इंडियन प्रीमियर लीग प्लेआफ और फाइनल मैच के लिये स्टैंडबाय रहेगा । 

तमिलनाडु क्रिकेट संघ तीन दीर्घाओं 'आई, जे और के' के लिये स्थानीय नगर निगम से 2012 से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं ले सका है । 

बोर्ड के एक अधिकारी ने प्रेस ट्रस्ट को बताया ,‘‘ हम टीएनसीए से बात करेंगे क्योंकि हम चेन्नई से अपने मैदान पर खेलने का अधिकार नहीं छीनना चाहते लेकिन तीन खाली दीर्घायें एक मसला है। हैदराबाद और बेंगलुरू प्लेआफ, एलिमिनेटर और फाइनल के लिए दो स्टैंडबाय वेन्यू होंगे ।’’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें