इससे पहले बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में बैंगलोर ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए टिम साउथी की जगह उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, मेजबान टीम पंजाब ने तीन बदलाव किया है। कप्तान आर अश्विन ने एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल और मुरुगन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मंदीप सिंह, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मुरुगनअश्विन और मोहम्मद शमी।
बैंगलोरः पार्थिव पटेल, विरट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, अक्षदीप नाथ, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, पवन नेगी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।