फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: वो दो कारण जो धोनी और रोहित शर्मा को विशेष कप्तान बनाते हैं?

Mon, 13 May 2019 12:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि पहली गेंद से किसी भी चुनौती की तैयारी और स्थिति की बेहतर समझ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को IPL के दो सबसे सफल कप्तान बनाती है।

विज्ञापन


खेल के प्रति धोनी की समझ से सभी वाकिफ हैं जबकि राष्ट्रीय टीम के कार्यवाहक कप्तान की भी भूमिका निभा चुके रोहित काफी सफल रहे हैं। रोहित ने अब तक जिन तीन IPL फाइनल में मुंबई की कप्तानी की है उनमें से तीनों में टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है।

तेंदुलकर ने रविवार को ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि वे (रोहित और धोनी) काफी तेज हैं। धोनी वर्षों से कप्तान की भूमिका निभा रहा है और रोहित बेहद सफल रहा है। इसलिए खेल को पढ़ने की क्षमता और स्थिति की समझ उन्हें विशेष कप्तान बनाती है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘धोनी के साथ हमने देखा है कि उसमें मैच स्थिति को पढ़ने की क्षमता है और रोहित भी यह साबित कर रहा है (कि उसे स्थिति की समझ है)। दोनों कप्तान पहली गेंद से ही तत्पर रहते हैं।’ 
विज्ञापन


तेंदुलकर ने पिछले कुछ वर्षों में टीम के साथ जुड़े युवा क्रिकेटरों की भी तारीफ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें