फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी गेंद के लिए रोहित-मलिंगा ने बनाया था खास प्लान, इस चाल से किया चेन्नई को चित

Mon, 13 May 2019 03:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा - फोटो : पीटीआई
IPL के खिताबी मुकाबले के आखिरी ओवर में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण मुंबई को चौथा IPL खिताब दिलाने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा है कि आखिरी गेंद पर उन्होंने अपनी उस गेंद का इस्तेमाल किया जो उन्हें अक्सर विकेट दिलाती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शेन वॉटसन - फोटो : पीटीआई
रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई ने चेन्नई के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा था। चेन्नई के लिए सब कुछ सही जा रहा था। आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। इसी ओवर में हालांकि उसके सेट बल्लेबाज शेन वॉटसन (80) दो रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने स्लोअर यॉर्कर पर शार्दूल ठाकुर को पगबाधा आउट कर मुंबई को खिताब जीत दिला दी।   

4 of 6
लसिथ मलिंगा और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद मलिंगा ने कहा, 'आखिरी गेंद पर मैंने सोचा था कि अगर उन्हें एक रन मिल गया तो यह सुपर ओवर होगा, लेकिन मैं अपनी टीम को जिताना चाहता था और इसलिए मैंने अपनी वो गेंद फेंकी जिस पर मुझे अक्सर विकेट मिलता है।'
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह
चार ओवर्स में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने कहा, 'हम आखिरी में शांत रहना चाहते थे क्योंकि इस तरह की स्थिति पुणे में 2017 में भी आई थीं। इस सीजन हमें हमेशा अपनी टीम पर भरोसा था। हमें हर खिलाड़ी पर भरोसा था। हमारी टीम में अपने दिन हर खिलाड़ी मैच विजेता बन सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कीरोन पोलार्ड
वहीं पोलार्ड ने कहा, 'इस तरह के मैचों में आप अच्छा करना चाहते हो। दुनिया ऐसे मैचों को याद रखती है। कई फाइनल मैचों में खेलकर मुझे जो अनुभव मिला है उससे मैं कह सकता हूं कि दूसरी पारी खेलने वाली टीम पर दबाव होता है। बुमराह और मलिंगा ने जिस तरह आखिरी के दो ओवर निकाले वो शानदार रहे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें