फाफ डू प्लेसिस
ईडन गार्डंस में खेले जा रहे सुपर संडे के पहले मुकाबले में मेजबान कोलकाता और चेन्नई आमने-सामने है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता का 10वां ओवर इमरान ताहिर लेकर आए। चौथी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने इमरान ताहिर की गेंद पर लेग साइड में एक शॉट खेलना चाहा, लेग ब्रेक पढ़ने में पूरी तरह नाकाम रहे उथप्पा के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में तैर रही थी, जिसे 20-25 यार्ड दौड़ लगाने के बाद फाफ ने लपकने में कामयाबी हासिल कर ही ली।