वैसे इस बार यह टीम अपने नए नाम, नई जर्सी और नए इरादों के साथ मैदान में उतर रही है। लोकल ब्वॉय शिखर धवन भी सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर घरेलू टीम के साथ जुड़ चुके हैं। टीम की कमान युवा श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेडे़ स्टेडिमय में खेला जाएगा।