फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, IPL में चोटिल हुआ यह बड़ा ऑलराउंडर

Mon, 06 May 2019 08:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम को 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है।

लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है टीम का स्टार आलराउंडर चोट की वजह से IPL से बाहर हो गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
kedar jadhav
रविवार को इंडियन टी-20 लीग में मोहाली में पंजाब और चेन्नई के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने ग्रुप के अपने आखिरी मुकाबले खेले जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की। 

हालांकि मैच के दौरान ही चेन्नई की तरफ से खेल रहे केदार जाधव को चोट लग गई और तुरंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए। 
विज्ञापन

3 of 5
केदार जाधव - फोटो : file
दरअसल पंजाब की पारी के 14वें ओवर के दौरान यह हादसा हुआ। ड्वेन ब्रावो की गेंद पर निकोलस पूरन ने शॉट लगाया और फिर ओवर थ्रो पर रन बचाने के दौरान जाधव ने डाइव लगाई। इसी दौरान उनके बाएं कंधे पर चोट लग गई। दर्द से कराहते हुए जाधव को तुरंत मैदान के बाहर जाना पड़ा। 

4 of 5
विराट कोहली-केदार जाधव
वहीं कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने जाधव की चोट की जानकरी देते हुए बताया कि, "उनकी चोट गंभीर है और वो अब शायद ही IPL के बाकी मैच खेल पाएंगे। उन्हें कल एक्स-रे और एमआरआई के लिए अस्पताल ले जाएगा। वहां जांच के बाद ही चोट की गंभीरता का पता लगेगा"।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
केदार जाधव वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल है। यदि उनकी चोट गंभीर हुई तो उनकी जगह रिषभ पंत या अंबाती रायुडू में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें