फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 में बड़ा बदलाव, अब चेन्नई में नहीं बल्कि इस शहर में होगा फाइनल मुकाबला

Mon, 22 Apr 2019 06:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : TWITTER
विज्ञापन

12 मई को खेले जाने वाले IPL 2019 के फाइनल को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब खिताबी मुकाबला चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में न होकर हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल, पहले फाइनल चेन्नई में होना था, लेकिन तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिशन को तीन स्टैंड्स खोलने की अनुमति नहीं मिली जिस वजह से अब इस मैच की मेजबानी हैदराबाद को दे दी गई है।

विज्ञापन


IPL की परंपरा के मुताबिक फाइनल मैच गत विजेता टीम के होम ग्राउंड पर खेला जाता है, इसलिए पहले आए शेड्यूल में इसकी मेजबानी चेन्नई को दी गई थी। हालांकि धोनी और चेन्नई के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं क्योंकि पहला क्वालीफायर चेन्नई में ही होना है। ऐसे में अगर 'यैलो आर्मी' अंकतालिका में पहले या दूसरे स्थान पर होती है तो घरेलू दर्शकों के बीच उसे यह अहम मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

पहला क्वॉलिफायर मैच (7मई) चेन्नई में खेला जाएगा। ऐलिमिनेटर (8 मई) और क्वॉलिफायर 2 (10 मई) को विशाखाट्टनम में होगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीओए के अध्यक्ष, विनोद राय ने सोमवार को बताया, 'टीएनसीए ने हमें जानकारी दी कि उन्हें एमए चिदंबरम के तीन स्टैंड्स (आई, जे और के) को खोलने की मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए हमें इन मैचों को चेन्नई से हैदराबाद शिफ्ट करना पड़ा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें