फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: केकेआर के लिए बुरी खबर, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी दोनों बाहर

Fri, 15 Mar 2019 03:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी
दो बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के शुरू होने से पहले करारा झटका लगा है। केकेआर के दो युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शिवम मावी
नागरकोटी बीते सीजन में भी नहीं खेल पाए थे। शिवम और कमलेश दोनों ही पिछले साल अंडर-19 विश्व कप खेलने वाली टीम का हिस्सा थे। कम उम्र में उनकी चोट ना सिर्फ केकेआर (KKR), बल्कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए चिंता का विषय हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कमलेश नागरकोटी
दो प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने से टीम को अपने प्लान बदलने पड़ सकते हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने नागरकोटी की जगह संदीप वॉरियर को अपनी टीम से जोड़ा है। वे 2013-15 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। वे  2015 के बाद पहली बार आईपीएल में खेलते दिखेंगे।

4 of 5
नए खिलाड़ी के तौर पर केरल के संदीप वॉरियर को टीम में अपने साथ जोड़ा गया है। नागरकोटी बीते सीजन में नहीं खेल पाए थे। तब कोलकाता ने कर्नाटक के प्रसिद्ध कृष्णा को अपने साथ जोड़ा था. अब वे टीम के नियमित सदस्य बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी - फोटो : Amar Ujala
आखिर दोनों को हुआ क्या है?

नागरकोटी इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं जहां वे चोट से उबरने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्हें ठीक होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं। शिव मावी को भी पीठ में समस्या है और इसी कारण वे भी इस सीजन से बाहर हो गए हैं। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले मावी को ठीक होने में छह महीने लग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें