फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई को लगा तगड़ा झटका, चोटिल अल्जारी जोसेफ IPL से हुए बाहर

Mon, 15 Apr 2019 10:29 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
अल्जारी जोसेफ
विज्ञापन

मुंबई की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ कंधे की चोट के कारण इंडियन टी-20 लीग के आगामी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। 

विज्ञापन


एंटिगा का यह युवा खिलाड़ी 13 अप्रैल को मुंबई और राजस्थान के बीच होने वाले मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गया था।  सूत्रों ने पीटीआई से कहा, 'उनका कंधा अपनी जगह से खिसक गया है और इंडियन टी-20 लीग के वर्तमान सत्र में आगे नहीं खेल पाएंगे।'
विज्ञापन


जोसेफ को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के चोटिल होने के कारण बाद में टीम से जोड़ा गया था। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ छह अप्रैल को इंडियन टी-20 लीग में अपने पदार्पण मैच में 12 रन देकर छह विकट लिए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें