फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: धोनी-लुंगी की बातचीत पर वायरल हो रहे ये जोक्स, सोशल मीडिया पर ऐसे मजे ले रहे लोग

Tue, 22 May 2018 05:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

IPL 2018 अपने आखिरी पड़ाव पर है। लीग मुकाबलों के खत्म होने के बाद अब मंगलवार से प्लेऑफ के मैच खेले जाने हैं। पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच का विजेता सीधा फाइनल पहुंचेगा जबकि हारने वाले को दूसरे क्वालीफायर के विजेता के साथ एक मौका और मिलेगा। दूसरा क्वालीफायर कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होना है। इन सब से पहले सोशल मीडिया पर कुछ जोक्स जमकर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले अहम क्वालीफायर से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के जरिए जोक बनाने वाले ने सीएसके के खिलाड़ियों के माध्यम से सनराइजर्स हैदराबाद का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन

3 of 6
बीते रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में KXIP 154 का लक्ष्य रखा, इसके जवाब में धोनी की टीम ने यह टारगेट आसानी से पा लिया। इस हार के साथ ही पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 14 ओवर तक बेहद धीमा खेल दिखाया। इस धीमी शुरुआत के चलते ही सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स को इस तरह भी ट्रोल किया गया।

4 of 6

धीमी शुरुआत के बाद दीपक चहर और महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ बैटिंग के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स यह मैच 5 विकेट से जीतने में सफल रही थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उनकी टीम पॉइंट्स टेबल पर नंबर 2 पायदान पर रही। 2 साल के बैन के बाद वापसी कर रहे धोनी के फैंस में सोशल मीडिया पर उबाल आता जोश देखने लायक है।

विज्ञापन

5 of 6
पिछले मैच में लुंगी एनगिडी ने किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध शानदार गेंदबाजी की थी। इस युवा गेंदबाज ने 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके थे, जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया था। अश्विन को धोनी के हाथों कैच करवाकर पैवेलियन भेजते वक्त लुंगी की धोनी से हुई बातचीत पर बना यह जोक।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंजाब पर जीत हासिल करने के बाद हुए प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान धोनी की बेटी जीवा मैदान पर पापा से मिलने आई। इस दौरान दोनों की ग्राउंड पर जमकर जुगलबंदी देखने को मिली। ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई। अब उसी फोटो पर धोनी और क्यूट जीवा की मजेदार बातचीत देखिए....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें