IPL 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स का सफर बेहद निराशाजनक रहा। फैंस इस सीजन अपनी पसंदीदा टीम से टूर्नामेंट जीतने की आस लगाए बैठे थे। मगर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस साल भी सभी को निराश किया। 14 मैच में 9 हार के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल पर सबसे आखिरी पायदान पर रही। सीजन के खत्म होने के बाद दिल्ली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन कारण ऐसा है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।