IPL 2018 में बुधवार रात एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। अभी आरसीबी इस हार से उबर ही नहीं पाई थी कि उनके कप्तान विराट कोहली के लिए एक और बुरी खबर आ गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर बीती रात लाखों का जुर्माना ठोंका गया।
विज्ञापन
2 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘आईपीएल की आचार संहिता के संदर्भ में न्यूनतम ओवर गति का मौजूदा सत्र का उनकी टीम का यह पहला अपराध है इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’
विज्ञापन
3 of 4
आपको बता दें कि आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 205 रन बनाए थे। जिसके जवाब में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 34 गेंदों पर 70 रन की तूफानी पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते सीएसके ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की जीत के हीरो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे, जिन्होंने 34 गेंदों में नाबाद 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
आखिरी ओवर में चेन्नई को 16 रनों की दरकार थी। ड्वेन ब्रावो (नाबाद 14) ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्के के अलावा एक रन लेकर स्ट्राइक धोनी को दी जिन्होंने चौथी गेंद पर अपने चिरपरिचित अंदाज में शानदार छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई।