फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इस मिस्ट्री गर्ल का सामने आया सच, RCB और KKR दोनों को सपोर्ट करते PHOTO हुई थी वायरल

Wed, 02 May 2018 11:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
IPL 2018 में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने थे। हालांकि मैच तो दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता ने अपने नाम किया। मगर इसके अलावा यह मैच एक खास वजह से भी चर्चा में रहा। मैच के दौरान कैमरामैन ने एक ऐसी लड़की की ओर कैमरा फोकस किया था, जो वहां KKR और RCB दोनों टीमों को चियर कर रही थी। अब इसकी मिस्ट्री गर्ल की सच्चाई सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, रविवार रात चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मैच में जहां कुछ फैंस RCB के सपोर्टर थे तो कुछ केकेआर का उत्साहवर्धन करने पहुंचे थे। इसी बीच एक खूबसूरत लड़की दिखी, जिसने अपने एक गाल पर RCB तो गाल की दूसरी ओर SRK लिखवाया था। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की जबरा फैन इस लड़की का RCB को सपोर्ट करना हर किसी ने नोटिस भी किया।
 
विज्ञापन

3 of 4
कैमरामैन के बार-बार उस पर फोकस करने पर हर किसी के जेहन में यही सवाल था कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल है कौन जो दोनों टीमों को एक जगह सपोर्ट कर रही है। अब पता लगा है कि इस लड़की का नाम शिवानी पाठक है जो कि एक मेडिकल स्टूडेंट है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली लड़की के इंस्टाग्राम पर लगभग 2400 फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन

4 of 4
RCB का झंडा पकड़ कर उसे सपोर्ट करने आई इस मिस्ट्री गर्ल की टीम को केकेआर के हाथों हार मिली। मगर मैच के बाद शिवानी इस बात से खुश थी कि उनके पसंदीदा फिल्म स्टार शाहरुख के मालिकाना हक वाली केकेआर की जीत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें