- आईपीएल के 11वें सीजन में डीआरएस का इस्तेमाल होगा। हर टीम को एक पारी में एक रिव्यू मिलेगा। पाकिस्तान सुपर लीग डीआरएस का इस्तेमाल करने वाली विश्व की पहली टी-20 लीग है।
- नए नियम के मुताबिक, 25 मैच के बाद अनकैप्ड और विदेशी खिलाड़ी दूसरी टीम में ट्रांसफर किया जा सकता है, जैसा कि फुटबॉल में होता है। दो टीमें आपस में बात करके ऐसा कर सकती हैं। हालांकि, जिन विदेशी खिलाड़ियों ने सिर्फ 2 या उससे कम मैच खेले हों उसमें ही इस नियम के तहत ट्रांसफर हो सकते हैं। ये नियम सिर्फ विदेशी और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए ही है, जबकि भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
- कुछ टीमों ने इस सीजन के लिए अपनी पूरी टीम ही बदल दी तो कुछ ने अपनी पिछली टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को दोबारा हासिल किया। पंजाब और दिल्ली ने अपनी टीमों को लगभग पूरा बदल दिया है। वहीं चेन्नई, राजस्थान और मुंबई ने अधिकतर अपने पुराने खिलाड़ियों को बरकरार रखा।
- अभी तक खिताबी जीत से महरूम रहने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस साल खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी। कोहली ने भी अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं। टीम ने क्रिस वोक्स, ब्रेंडन मैकुलम, वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी आए हैं तो वहीं डीविलयर्स पहले से मौजूद हैं।
- चेन्नई की कप्तानी एक बार फिर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। इस टीम में पुराने दिग्गज सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा भी हैं।
- इस आईपील में हालांकि स्टीव स्मिथ और सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिलाने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर नहीं हैं। दोनों को बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने आईपीएल के इस सीजन में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।
- स्मिथ के हाथों में राजस्थान की कमान थी, लेकिन अब अजिंक्य रहाणे की कप्तान बनाया गया है जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। आईपीएल के इस संस्करण में सात भारतीय खिलाड़ी अपनी टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे।
- गंभीर के न रहने के बाद कोलकाता की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के हाथों में है। टीम में कई पुराने खिलाड़ी नहीं हैं। बदली हुई पंजाब और दिल्ली की टीमें इस बार उलटफेर कर सकती हैं।