- 15 साल और इससे अधिक के 28.6 फीसदी एडल्ट।
- 19.9 करोड़ एडल्ट ग्रामीण क्षेत्रों में और 6.8 करोड़ शहरी क्षेत्रों में।
- 19.9 करोड़ में हर पांचवां एडल्ट धुंआ रहित तंबाकू का सेवन करता है।
- 10.0 करोड़ में हर दस्वां एडल्ट धूम्रपान के जरिए तंबाकू का सेवन करते हैं।
अध्ययन में यह भी पता चला है कि भारतीय पुरुष आमतौर पर खैनी, बीड़ी और गुटखे का सेवन करते हैं। जबकि महिलाएं प्राथमिक तौर पर पान, तंबाकू और खैनी का सेवन करती हैं। सर्वे के अनुसार 19 फीसदी पुरुष, 2 फीसदी महलाएं और 10.7 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। जिनमें से 29.6 फीसदी पुरुष, 12.8 फीसदी महिलाएं और 21.4 फीसदी एडल्ट धुआं रहित तंबाकू का सेवन करते है।
जीएटीएस-1 सर्वे के अनुसार 15-24 वर्ष के 18.4 फीसदी लोग तंबाकू सेवन करते थे। यह संख्या जीएटीएस-2 में कम होकर 12.4 फीसदी हो गई। वहीं 15-17 के नाबालिगों में तंबाकू सेवन 54 फीसदी कम हुआ है और 18-24 साल के युवाओं में यह संख्या 28 फीसदी तक कम हुई है।
वहीं इस सर्वे में एक और अच्छा परिणाम भी आया है। पहले सर्वे के मुताबिक आमतौर पर 17.9 साल की आयु से लोग तंबाकू सेवन शुरू करते थे जिनकी उम्र दूसरे
सर्वे के मुताबिक 18.8 साल हो गई है। इससे यह साबित होता है कि सरकार के प्रयास कारगर सिद्ध हो रहे हैं।