फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत एंकर मयंती लैंगर की तारीफ करते नहीं थक रहे क्रिकेटर्स, आप जरूर जानना चाहेंगे वजह

Tue, 29 May 2018 08:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मयंती लैंगर
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। चेन्नई की जीत के बाद शेन वॉटसन, कप्तान एमएस धोनी और अंबाती रायुडू के जोर-शोर से चर्चे हो रहे हैं, क्योंकि इन तीनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


हालांकि, इस बीच एक और शख्स की चर्चा जोरों पर हैं। यह कोई क्रिकेटर नहीं बल्कि आईपीएल की होस्ट मयंती लैंगर है। आईपीएल खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर की तारीफ दिग्गज क्रिकेटर कर रहे हैं। 

आखिर ऐसी क्या वजह है कि मयंती लैंगर की तारीफ कई महान क्रिकेटर एक के बाद एक कर रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं:

विज्ञापन

तो इस वजह से हो रही है ग्लैमरस मयंती की तारीफ...

MAYANTI LANGER
दरअसल, मयंती अच्छी होस्ट होने के साथ-साथ अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिला है कि उन्होंने मजेदार कमेंट्स करके फैंस का दिल जीता है। बहरहाल, दिग्गज क्रिकेटरों डीन जोंस, अनिल कुंबले और कुमार संगकारा ने मयंती की तारीफ इसलिए की है क्योंकि वह सभी इनके काम करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए हैं।

मयंती आईपीएल 2018 में होस्ट की भूमिका नजर आई। उन्होंने बेहतरीन तरीके से आईपीएल को होस्ट किया। क्रिकेट दिग्गज मयंती लैंगर के प्रेजेंटेशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 


 

 

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें