आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब ने इंदौर के होलकर स्टेडियम को अपना दूसरा घरेलू मैदान बनाया है। पंजाब को यहां पर चार मैच खेलने हैं जो मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होंगे। मंगलवार को खतरनाक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल पत्नी नताशा और बेटी के साथ इंदौर पहुंचे।