वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हीरो साबित हुए। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करने के बाद उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया। मैच खत्म होने के बाद जब हार्दिक से उनके खेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा कर डाला।