फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 Final: चेन्नई के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों पर हो सकती है SRH को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

Sun, 27 May 2018 08:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से हराकर आईपीएल 2018 के फाइनल में प्रवेश किया। अब 'ऑरेंज आर्मी' का सामना फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा। केन विलियमसन के नेतृत्व वाली एसआरएच के पास दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने का मौका है। चलिए गौर करते हैं कि फाइनल के लिए किन 11 खिलाड़ियों पर हैदराबाद को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी:

विज्ञापन


ओपनर्स- शिखर धवन और ऋद्धिमान साहा

शिखर धवन का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन अनिरंतर रहा है, लेकिन वह अहम मौकों पर दमदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। एसआरएच को उम्मीद होगी कि 'गब्बर' फाइनल में लुंगी एनगिडी और शार्दुल ठाकुर जैसे जोशीले गेंदबाजों की जमकर धुनाई करें।

ऋद्धिमान साहा ने चोट के बाद अच्छी वापसी की और बल्ले से उपयोगी योगदान दिया। साहा बेहतरीन विकेटकीपर हैं और फाइनल में बहुत कुछ उन पर निर्भर करेगा। साहा को अंतिम एकादश में जगह मिलना लगभग तय है।

विज्ञापन

मिडिल आर्डर- केन विलियमसन, मनीष पांडे, शाकिब अल हसन और यूसुफ पठान

शिखर धवन और केन विलियमसन
कप्तान केन विलियमसन एसआरएच की बल्लेबाजी की जान रहे हैं। उन्होंने मौजूदा आईपीएल में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। विलियमसन ने टूर्नामेंट में बेहतरीन नेतृत्व करते हुए अपनी कप्तानी का कौशल दर्शाया है। फाइनल में वह कुछ धमाल करके एसआरएच को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।

शाकिब अल हसन का बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन गेंद से उन्होंने कमाल किया और नियमित अंतराल में विकेट लेकर टीम को सफलता दिलाई। चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी इकाई काफी मजबूत है, ऐसे में शाकिब पर रन रोकने व विकेट लेने की अहम जिम्मेदारी होगी।

मनीष पांडे को दीपक हूडा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। साढ़े 11 करोड़ रूपए में एसआरएच के हुए पांडे का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। मगर वह मिडिल ऑर्डर के अच्छे बल्लेबाज हैं और बड़े मौकों पर बेहतर प्रदर्शन करना जानते हैं। पांडे से एसआरएच को धमाके की उम्मीद होगी।

यूसुफ पठान ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी की, लेकिन पिछले कुछ समय में वह अपेक्षाकृत प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनका बल्ला अगर फाइनल में चला तो चेन्नई के गेंदबाजों की खैर नहीं, यह बात फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स अच्छे से जानते हैं। पठान की ऑफ स्पिन भी कमाल कर सकती है।

ऑलराउंडर्स- कार्लोस ब्रेथवेट और राशिद खान

राशिद खान - फोटो : ipl
कार्लोस ब्रेथवेट को मौजूदा टूर्नामेंट में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। मगर उन्होंने मिले मौकों को भुनाया और उपयोगी योगदान दिया। ब्रेथवेट वहीं हैं, जिन्होंने 2016 वर्ल्ड टी20 के फाइनल में बेन स्टोक्स की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था। उनकी तेज गेंदें भी मैच का रुख बदलने में कारगर साबित हो सकती हैं।

राशिद खान तो विश्व क्रिकेट की सनसनी बने हुए हैं। उन्होंने गेंद व बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करके क्रिकेट के दिग्गजों को अपना मुरीद बनाया है। राशिद खान पर एसआरएच को चैंपियन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि वह टीम का ट्रंप कार्ड भी हैं।
विज्ञापन

तेज गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा

srh
भुवनेश्वर कुमार की काबिलियत से सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह शुरुआती ओवरों में विकेट निकालना जानते हैं और अब वह डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भी बन चुके हैं। भुवी चेन्नई के लिए सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं। फाइनल में वह गेंद से कमाल करते हुए चेन्नई के हौसलों को जरूर पस्त करने की कोशिश करेंगे।

सिद्धार्थ कौल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ने बड़े मैचों में अच्छी गेंदबाजी करके अपना कौशल दर्शाया है। वह अंतिम ओवरों में भुवी का बखूबी साथ निभाते हुए बल्लेबाज को खूब परेशान कर रहे हैं। फाइनल में भी सिद्धार्थ अपनी लय को बरक़रार रखने की कोशिश करेंगे।

संदीप शर्मा को भी फाइनल में मौका मिलने की उम्मीद है। उन्हें खलील अहमद की जगह मौका मिल सकता है। संदीप शर्मा नयी गेंद को काफी अच्छी स्विंग कराकर बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें