फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब रोने लगे थे राहुल, IPL 2018 के ऐसे ही कुछ पल जिसने फैंस की आंखें कर दी थी नम

Wed, 06 Jun 2018 08:48 AM IST
अभिषेक निगम, अमर उजाला
विज्ञापन
केएल राहुल
विज्ञापन

भारत में क्रिकेट का खेल लोगों के दिल से जुड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग विश्व की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग है और यह भी फैंस के दिल में बसी हुई है। हाल ही में संपन्न आईपीएल 2018 किसी ड्रामा या रोमांच से कम नहीं रहा। कुछ टीमों ने धमाकेदार शुरुआत तो की, लेकिन फिर उनकी लय ऐसी बेपटरी हुई कि वह प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना सकी। मगर यह जरूर मानना होगा कि इस बार प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक रही। 

विज्ञापन


फैंस के लिए सबसे बड़ा तोहफा रहा चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई पर फैंस की दुआओं का असर भी हुआ और वह चैंपियन भी बनी। धोनी खिताबी जीत के बाद भावुक भी हुए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही भावुक पलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो क्रिकेट फैंस लंबे समय तक जरूर याद रखना चाहेंगे।

Trending Videos

फाइनल मैच में एमएस धोनी का बेटी जीवा के साथ सेलिब्रेशन

MS DHONI - फोटो : SELF
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने तीसरी बार बतौर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में आईपीएल ट्रॉफी उठाई। धोनी ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फैंस का दिल जीतते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने आईपीएल 2018 में चेन्नई का शानदार ढंग से नेतृत्व किया और हर किसी को अपना मुरीद बना लिया।

हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान धोनी से ज्यादा उनकी बेटी जीवा चर्चा का केंद्र बनी रहीं। जीवा के कई वीडियो और फोटोज सोशन मीडिया पर वायरल हुए। फाइनल में जब धोनी की टीम ट्रॉफी के साथ जश्न मना रही थी, तब कप्तान अपनी बेटी के साथ अलग ही दुनिया का आनंद उठा रहे थे। पिता प्रेम धोनी में साफ झलक रहा था। सीएसके की पूरी टीम ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मना रही थी, जबकि धोनी अपनी बेटी के साथ दूसरी दिशा में अनोखे तरीके से जश्न मना रहे थे। 

फिर धोनी अपनी बेटी को लेकर टीम जश्न में शामिल हुए। मगर धोनी और जीवा के बीच का यह पल बेहद इमोशनल और शानदार रहा। यह फोटो सोशल मीडिया की सनसनी बना।

हार्दिक और राहुल लेकर आए क्रिकेट में नया ट्रेंड

hardik pandya and kl rahul
आईपीएल 2018 के हिट बल्लेबाज रहे केएल राहुल और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जर्सी बदलने का नया रिवाज क्रिकेट में लागू किया। अब तक यह देखने को मिला कि फुटबॉल में खिलाड़ी आपस में जर्सी बदलते हैं। राहुल-पांड्या ने यही परंपरा क्रिकेट में भी शुरू की।

यह वाकया मुंबई में खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मैच का है। मुंबई इंडियंस ने बेहद रोमांचक मैच में पंजाब को तीन रन से हराया था। राहुल की शानदार पारी की बदौलत पंजाब जीत के बेहद करीब थी, लेकिन अंतिम पलों में मुंबई ने बाजी पलट दी और जीत दर्ज की।

मैच खत्म होने के बाद राहुल और पांड्या ने गजब की खेल भावना दिखाते हुए अपनी जर्सी एक्सचेंज की। एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाने के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा था- 'यही आईपीएल की खूबसूरती है। हमने जीतने का भरपूर प्रयास किया। भले ही हम 300 दिन साथ में क्रिकेट खेलते हो, लेकिन यह दो महीने हम एक-दूसरे के खिलाफ होते हैं। मैं उसकी गेंदों पर शॉट घुमाने की कोशिश करता हूं और वह मेरा विकेट लेने की कोशिश करता है।'

यह पल क्रिकेट फैंस को काफी रास आया और इस वजह से दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ भी हुई। फैंस ने अपने आप को इस इमोशन से जुड़ा हुआ भी पाया, जिसका जिक्र उन्होंने ट्विटर पर किया।

गंभीर ने अचानक ऐसा फैसला लेकर फैंस को किया हैरान

shreyas iyyer and gautam gambhir
गौतम गंभीर ने इस साल 'घर वापसी' की। उन्होंने कई सालों के बाद अपनी गृहनगर की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी की। गंभीर को वापसी का तोहफा कप्तानी के रूप में मिला। हालांकि, उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और लीग के बीच में ही उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

गंभीर के कप्तानी छोड़ने से फैंस दंग रह गए। गंभीर के भावुक फैंस के लिए यह खबर किसी गहरे सदमे से कम नहीं थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बुरी खबर यह भी रही कि कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें मैच खेलने का मौका भी नहीं मिला और वह अन्य आठ मुकाबलों में बेंच पर बैठे दिखे। 

कप्तानी छोड़ने के बारे में बात करते हुए गंभीर ने कहा, 'यह मेरा फैसला था। मुझे लगता है कि टीम में अपना उपयोगी योगदान नहीं दे पा रहा हूं और इसलिए मुझे कप्तानी छोड़ने का यह सही समय लगा।'

गंभीर के लिए यह सीजन अच्छा नहीं बीत रहा था। उन्होंने पांच मैचों में केवल 85 रन ही बनाए। बहरहाल, गंभीर का कप्तानी छोड़ना उनके फैंस के लिए बड़ी झटकेदार खबर रही।
विज्ञापन

केएल राहुल का रोना और फिर फैन को ट्रॉफी देना

KL Rahul
केएल राहुल का रोना आईपीएल 2018 का सबसे इमोशनल पल रहा। टीम को जीत दिलाने के लिए राहुल ने अपना पूरा जोर लगा दिया और महज 60 गेंदों में 10 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। पंजाब यह करीबी मुकाबला केवल तीन रन से हारा था। 

राहुल इस हार से काफी निराश हुए और अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर सके व फूट-फूटकर रोने लगे। यही नहीं, मैच के बाद राहुल को जो ट्रॉफी मिली थी, उन्होंने वह अपने फैन को दे दी। राहुल का रोता देख फैंस भी अपनी आंखें नम होने से रोक नहीं पाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें