IPL 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार को सीजन के 30वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रन से हराया। मैच के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने अपनी पीठ दर्द के बारे में बात की।
इस मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि, 'पीठ दर्द की वजह से ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता था, क्योंकि आराम करने के लिए समय नहीं है। इस वजह से मैं ज्यादा ट्रेनिंग भी नहीं कर पाया था। मगर टी-20 में ज्यादा वर्कलोड नहीं होता, इसलिए मैनेज किया जा सकता है। हमारे लिए एक अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी थी, रनों के लिहाज से नहीं बल्कि एक साझेदारी के तौर पर।'
22 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के की बदौलत नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले धोनी ने कहा कि, 'विकेट को देखकर लगा कि यहां एक विदेशी बल्लेबाज को भेजना ठीक होता। सैम बिलिंग्स को आराम की जरूरत है, लेकिन अंबति रायडू के मध्यक्रम में होने और फाफ डू प्लेसी के ओपनर होने ने हमारे लिए काम आसान कर दिया।