होप्स ने शमी के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि वो कुछ निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में खेल पर ध्यान लगाना आसान नहीं होता है। आपकी कोशिश होती है कि, क्रिकेट मैदान से बाहर जो विवाद चल रहे हैं, पहले उन्हें खत्म करें। ऐसा करने में शमी को कुछ वक्त लग सकता है। उन्होंने कहा, ‘उसके लिये यह सत्र अभी समाप्त नहीं हुआ है और हम ये बात अच्छे से जानते हैं।