फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB ने हारा मैच...मगर अनुष्का ने इस रोमांटिक अंदाज में कोहली को किया चीयर, अब VIDEO वायरल

Thu, 26 Apr 2018 05:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
IPL 2018 में बुधवार शाम मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने-सामने थे। सांस थाम देने वाले इस करीबी मुकाबले में धोनी की शानदार पारी के बूते चेन्नई सुपररकिंग्स ने मैच अपने कब्जे में कर लिया। दूसरी ओर यह विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी की 6 मैच में चौथी हार थी।
विज्ञापन

2 of 5
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जिसके जवाब में सीएसके की टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही 207 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को (70 रन, 34 गेंद, 1 चौका और 7 छक्के) बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

3 of 5
होम ग्राउंड पर खेल रही आरसीबी के फैंस को विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी। कैप्टन कोहली को चीयर करने खुद WIFE अनुष्का मैदान पर मौजूद थी। मगर एक बार फिर विराट कोहली ने निराश किया। 15 गेंदों पर महज 18 रन बनाकर वो चलते बने। फैंस जरूर विराट से निराश हुए हो, लेकिन अनुष्का ने जमकर उनका मनोबल बढ़ाया।

4 of 5
हर निर्णायक मौके पर जब विराट टीम प्लानिंग में उलझते, विराट-अंबाती का विकेट लेने के लिए प्लान बनाते, कैमरा अनुष्का की ओर फोकस हो जाता। अनुष्का चेहरे पर मधुर मुस्कान के साथ आरसीबी की हौसला अफजाई करती नजर आ ही जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में स्टेडियम में मौजूद फैंस का उत्साह भी चरम पर था। अनुष्का और विराट की शादी के बाद यह पहला IPL सीजन है ऐसे में वक्त निकालकर मिसेज कोहली भी मैदान पर RCB के मैच देखने जरूर पहुंचती हैं। अपनी टीम की हार के बावजूद बॉलीवुड स्टार अनुष्का को फैंस का भी उत्साहवर्धन करती रहती हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें