पृथ्वी शॉ को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'पृथ्वी शॉ जब स्ट्रेट ड्राइव खेलते हैं, तो सचिन की तरह दिखते हैं और जब वह कवर ड्राइव खेलते हैं तो विराट कोहली की तरफ दिखते हैं।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'सचिन का रूप मैंने कभी विराट कोहली में नहीं देखा, लेकिन मैं यह झलक मैं पृथ्वी शॉ में देख रहा हूं। हां, मैं ये नहीं कर रहा हूं कि विराट के पास क्लास नहीं है, लेकिन पृथ्वी की बल्लेबाजी को देखकर 90 के दशक में जन्मे लोग उनमें सचिन का रूप देख रहे हैं।'
वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'यह कहना जल्दबाजी होगा लेकिन पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी करने का अंदाज ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर की तरह दिखता है।'