IPL 2018 में सुपरसंडे का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में मेजबान राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। अगली स्लाइड में जानिए ऑरेंज आर्मी के उन 5 जाबांजों के बारे में जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स से ये जीत छिनी।
विज्ञापन
केन विलियम्सन
2 of 6
केन विलियम्सन इस सीजन में न सिर्फ SRH के नियमित कप्तान डेविड वॉर्नर की कमी पूरी कर रहे हैं बल्कि बल्ले से भी जमकर आग उगल रहे हैं। पहला विकेट गिर जाने के बाद केन विलियम्सन ने पारी को संभालते हुए सर्वाधिक 63 रन बनाए। ऑरेंज कैप के मजबूत दावेदार केन विलियम्सन की इस अहम पारी के बूते ही SRH 151 रन का स्कोर खड़ा कर पाई।
विज्ञापन
एलेक्स हेल्स
3 of 6
अपना पहला मैच खेल रहे इस इंग्लिश ओपनर ने जरूरी वक्त पर टीम के लिए 45 रन बनाए। कप्तान केन के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी निभाई। अगर उस वक्त यह पार्टनरशिप नहीं हो पाती तो शायद ही टीम इतना स्कोर खड़ा कर पाती।
सिद्धार्थ कौल
4 of 6
यह भारतीय युवा तेज गेंदबाज मैच-दर-मैच निखरते जा रहा है। 27 वर्षीय कौल ने मैच में बेहद सधी गेंदबाजी की। अपने 4 ओवर्स के कोटे में 23 रन देकर उन्होंने 2 अहम विकेट भी झटके। कौल ने पहले खतरनाक दिख रहे संजू सैमसन को फिफ्टी बनाने से रोका फिर आखिरी ओवर्स में लोमरोर का विकेट लेकर SRH की जीत की उम्मीदें घटा दी।
विज्ञापन
संदीप शर्मा
5 of 6
151 रन के छोटे स्कोर को बचाने के लिए SRH को कसी और किफायती गेंदबाजी की जरूरत थी। यहां तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अपने कप्तान की उम्मीदों पर बिलकुल खरे उतरे। उन्होंने न सिर्फ राजस्थान को शुरुआती ओवर्स में राहुल त्रिपाठी के रूप में करारा झटका दिया बल्कि अपने 4 ओवर्स के कोटे में 3.75 की इकोनॉमी से महज 15 रन खर्च किए।
हैदराबाद की टीम ने अपनी शानदार फिल्डिंग के दम पर यह मैच जीता। इस सामान्य से लक्ष्य को बचाने के लिए SRH के ट्रंप कार्ड अफगान स्टार राशिद खान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। खतरनाक खिलाड़ी जोस बटलर को निर्णायक मौके पर डगआउट भेज उन्होंने मैच अपनी टीम की तरफ ला दिया। इस लेग स्पिनर ने 4 ओवर्स में महज 31 रन खर्च किए।