पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 35वें मुकाबले में धोनी सेना विराट ब्रिगेड पर भारी पड़ी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 127 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए आरसीबी को 6 विकेट से शिकस्त दी। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं सीएसके की इस जीत में कौन से 5 खिलाड़ी रहे मैच के हीरो...
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा
2 of 6
इस मैच में रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी। मैच में जड्डू ने विराट कोहली, पार्थिव पटेल और मंदीप सिंह जैसे अहम विकेट चटकाए, जिससे मेहमान टीम बड़ा स्कोर बनाने में पूरी तरह विफल रहा। अपने 4 ओवर्स के कोटे में इस ऑलराउंडर ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकॉनमी महज 4.50 की रही। इस मैच विनिंग प्रदर्शन के चलते ही उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
3 of 6
अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आज के मैच में कमाल का खेल दिखाया, उनकी पैनी गेंदबाजी और अद्भुत मिश्रण देखकर पुराना भज्जी याद आ रहा था। अपने 4 ओवर्स के कोटे में टर्बनेटर ने 22 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए, जिसमें खतरनाक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का विकेट भी शामिल है। इस दौरान भज्जी की इकॉनमी महज 4.50 की रही।
लुंगी एन्गिडी
4 of 6
एमएस धोनी ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। RCB की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। वजह थे धोनी ब्रिगेड के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी। इसके पहले कि आरसीबी के बल्लेबाज जम पाते, एन्गिडी ने आरसीबी के धुआंधार सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम (5) को दूसरे ओवर में ही चलते किया। इस विकेट का असर आने वाले बल्लेबाजों पर साफ नजर आया, जिससे टीम अंत तक नहीं उबर पाई।
विज्ञापन
अंबाती रायुडू
5 of 6
आरसीबी की ओर से मिले 127 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए पर्पल कैप होल्डर अंबाती रायुडू ओपनिंग करने आए। एक ओर से विकेट गिरते जा रहे थे। मगर दूसरा छोर रायुडू ने संभाले रखा। रायुडू ने पहले विकेट के लिए शेन वॉटसन के साथ मिलकर 18 रन जोड़े। दूसरे विकेट के लिए रैना के साथ 44 रन की साझेदारी की फिर युवा बल्लेबाज ध्रुव शौरी के साथ 16 रन जोड़े। आउट होने से पहले 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से अंबाती ने 32 रन का योगदान दिया।
इस खिलाड़ी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। पहले विकेट के पीछे अपनी चुस्ती-फूर्ती से दो-दो खिलाड़ियों की स्टंपिंग की तो बाद में बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाकर ही मैच खत्म किया। विश्व क्रिकेट के सबसे चतुर खिलाड़ी माने जाने वाले धोनी ने पहले तो डीविलियर्स को अपनी तेजी से मात दी फिर मुरुगन अश्निन की बारी आई। बल्लेबाजी में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 23 गेंदों पर 31 रन बनाकर सीएसके को पॉइंट्स टेबल पर नंबर वन पर ला दिया।