विराट कोहली के फैन्स की सूची बहुत बड़ी है लेकिन उनके फैन्स की सूची में एक नया नाम शामिल हो गया है। यह फैन कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स की बेटी इंडिया रोड्स है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जन्मदिन पर ट्वीट कर बधाई दी थी।
जॉन्टी रोड्स ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बेटी की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वह विराट कोहली के पोस्टर पर हाथ रखी दिख रही है। इस तस्वीर के साथ रोड्स ने लिखा-ऐसा लगता है कि विराट कोहली को एक नया फैन मिल गया है। इसके लिए हम 'इंडिया' को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।
It would seem that @imVkohli has another fan- not that we blame India Rhodes @pumacricket @mipaltan pic.twitter.com/V7j3em2zSP
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) May 17, 2017
इस ट्वीट के जवाब में विराट ने ट्वीट किया, क्यूटनेस ओवरलोड! आश्चर्य हो रहा है कि वह अपनी पीठ पर छोटा सा बैग टांगे हुए है।
@JontyRhodes8 #IndiaRhodes Cuteness overload! Wonder what she's carrying in that little bag? 🤔 @pumacricket https://t.co/eidaDPhE4C
— Virat Kohli (@imVkohli) May 17, 2017
विराट की टीम आरसीबी ने आईपीएल के दसवें सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया। विराट सेना को 14 में से 10 मैच में हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी केवल 3 मैच जीत सकी और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।