फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में अपनी टीमों के लिए सबसे बड़ी 'पनौती' हैं ये स्टार क्रिकेटर..

Fri, 12 May 2017 05:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली-रॉबिन उथप्पा
विज्ञापन
आम तौर पर विराट कोहली को दुनिया सबसे बड़ा मैच विनर माना जाता है लेकिन आईपीएल में ऐसा नहीं हैं। विराट और रॉबिन उथप्पा आईपीएल में अपनी टीमों के लिए सबसे बड़ी पनौती हैं। आपको शायद यकी न हो लेकिन आईपीएल में ये दोनों सबसे ज्यादा मैच हारने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊंचे पायदान पर हैं। केकेआर के लिए खेल रहे रॉबिन उथप्पा आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारे हैं उनके बाद विराट दूसरे नंबर पर हैं। मंगलवार को पंजाब के खिलाफ मोहाली में कोलकाता को मिली आईपीएल में बतौर खिलाड़ी  उथप्पा की 76वीं हार थी। 
विज्ञापन


 

विराट कोहली - फोटो : IPL official web
विराट कोहली की आरसीबी के लिए आईपीएल के दसवें सीजन में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन विराट की आरसीबी ने 13 मैच खेले हैं जिनमें से 10 में उसे हार हुई है। विराट ने इस सीजन अपनी टीम के लिए 9 मैच खेले हैं जिनमें से केवल 1 में उनकी टीम जीत हासिल कर सकी। साल 2008 से 2017 तक विराट आरसीबी के सदस्य रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली ने बैंगलोर के लिए 148 मैच खेले हैं जिनमें से 73 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल में किसी एक टीम के लिए कोई खिलाड़ी इतनी बड़ी संख्या में मैच नहीं हारा है।यह आईपीएल में किसी किसी खिलाड़ी की एक टीम के लिए हारे गए मैचों की सबसे बड़ी संख्या है। आईपीएल में किसी एक टीम के लिए हारे हुए मैचों में दूसरे किसी खिलाड़ी ने इतनी बड़ी संख्या शिरकत नहीं की है।  

 
विज्ञापन

Robin Uthappa - फोटो : pti
रॉबिन उथप्पा आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वारियर्स इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य रहे हैं। आईपीएल के दस सीजन में उथप्पा ने कुल 146 मैच खेले हैं जिनमें से 76 में उथप्पा की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। विराट से भले वह आगे हैं लेकिन उनकी कुल हार अलग-अलग टीमों के साथ आई हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें