फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: ड्रोन से कौन कर रहा है धोनी की जासूसी!

Tue, 09 May 2017 08:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
धोनी
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजायंट के कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच सबकुछ सही चल रहा है। इस बात का एक और सबूत मिला है। यह सबूत किसी और ने नहीं बल्कि स्टीव स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रशंसकों के साथ साझा किया है। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर स्टीव ने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी हॉबी के बारे में बताया है। स्मिथ ने बताया कि उन्हें ड्रोन उड़ाने का शौक है उन्होंने अपने ड्रोन की मदद से पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के  
मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे एमएस धोनी के नेट्स के ऊपर स्पाई कैमरे से शूटिंग की। 
    Me and my new hobby. Love flying my new drone. Even got @mahi7781 smashing a big 6 at practice. #mavicpro #drone #hobby A post shared by Steve Smith (@steve_smith49) on May 4, 2017 at 12:41am PDT

इस वीडियो में धोनी एक शानदार छक्का जड़ते दिखाई दे रहे हैं। धोनी के अलावा वीडियों में स्मिथ टीम के अन्य साथी भी दिखाई दे रहे हैं। सभी इस मौके का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। स्मिथ ने वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए कैप्शन लिखा, मैं और मेरी नई हॉबी। नए ड्रोन को उड़ाने में बहुत मजा आया। इस दौरान धोनी को एक शानदार छक्का जड़ते हुए कैमरे में कैद किया। 
विज्ञापन


वीडियों में धोनी भी अच्छे मूड में दिखाई दे रहे हैं। जबकि आईपीएल की शुरुआत में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस विवाद पर हरीश गोयनका के स्टीव स्मिथ की तारीफ में किए ट्वीट ने आग में घी का काम किया था।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें