फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-आरसीबी के बीच जीत के साथ विदाई की होड़, मुकाबला केवल औपचारिकता

Sun, 14 May 2017 03:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली और जहीर खान - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। रविवार को होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच इस बात की होड़ होगी कि कौन सी टीम जीत से विदाई लेगी। दोनों टीमों के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है। जहां दिल्ली के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए आईपीएल-10 तो जैसे भुला देने वाला सफर रहा है। एक मैच में तो टीम 49 रन के आईपीएल इतिहास के सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गई जबकि टीम में कप्तान विराट कोहली के अलावा धुरंधर क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


 दिल्ली की टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए पिछले मुकाबले में पुणे सुपरजाइंट की टीम को सात रन से पराजित किया था। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ हार गई थी। आरसीबी की टीम सबसे निचले पायदान पर है। उसके खाते में केवल दो जीत और दस हार दर्ज हैं। डेयरडेविल्स की टीम छह जीत के साथ छठे पायदान पर है।

पिछले सीजन में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे जिसमें चार शतक शामिल थे लेकिन इस सीजन में उनके बल्ले से केवल 250 रन निकले हैं। वह कंधे की चोट के कारण पहले तीन मैचों में उतरे नहीं थे। दिल्ली का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है लेकिन टीम प्लेऑफ प्रवेश नहीं कर सकी। युवा खिलाड़ियों ऋषभ पंत, संजू सैमसन और श्रेयस अ्य्यर ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। करुण नायर भी देरी से ही सही कुछ फॉर्म हासिल करने में सफल रहे हैं। कप्तान जहीर खान को आरसीबी के खिलाफ अंतिम मैच में अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन


इन दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 18 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें से 6 में दिल्ली, 11 में बैगलोर विजयी रही है जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया। साल 2011 के बाद दोनों के बीच 12 मैच हुए हैं जिनमें 11 बार बैंगलोर और केवल 1 बार दिल्ली विजयी हुई। एक मैच बेनतीजा समाप्त हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें