फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: गुजरात के खिलाफ पंजाब की होंगी जीत पर निगाह, आज मुकाबला

Sun, 07 May 2017 05:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रैना और मैक्सवेल
विज्ञापन
पिछले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से लबरेज किंग्स इलेवन पंजाब रविवार को गुजरात लॉयंस टीम से भिड़ेगी। ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली पंजाब टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगी। एक सप्ताह पहले दिल्ली डेयरडिवल्स को 10 विकेट से और पिछले मैच में अंक तालिका में सबसे निचले क्रम पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराने के बाद पंजाब के हौंसले बुलंद हैं। पंजाब टीम 10 में से पांच मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है जबकि प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी गुजरात 11 में से तीन मैच ही जीत सकी है।
विज्ञापन


पंजाब की ओर से ओपनर हाशिम अमला ने अब तक 316 रन बनाए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया गया उनका शानदार शतक भी शामिल है। मार्टिन गुप्टिल, शॉन मार्श, मनन वोहरा, ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल भी समय-समय पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तान मैक्सवेल से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में पेसर संदीप शर्मा ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

पिछले वर्ष तालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाली गुजरात लॉयंस ने इस बार निराश किया है। गुजरात को लगातार कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में मिली शिकस्त भी शामिल है। विस्फोटक ओपर ब्रैंडन मैककुलम के रूप में गुजरात को तगड़ा झटका लगा है जो हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की वजह से बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। कप्तान सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक ने कई मैचों में अच्छी पारियां खेली है। युवा ईशान किशन, एरोन फिंच और ड्वेन स्मिथ जैसे बल्लेबाज गुजरात टीम में शामिल हैं। 
विज्ञापन


किसका पलड़ा है भारी
अब तक पंजाब और गुजरात के बीच तीन मुकाबले हुए हैं जिनमें से 2 में पंजाब को और एक में गुजरात को जीत हासिल हुई है। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से पंजाब का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें