फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: प्लेऑफ की तस्वीर साफ, अंतिम चार में अब इन टीमों की होगी टक्कर

Mon, 15 May 2017 10:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
आईपीएल-10 का रोमांच अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। लीग मैच खत्म हो गए हैं और प्लेऑफ की तस्वाीर, तारीख और टीमे एकदम साफ हो गई हैं। 21 मई को आईपीएल का फाइनल खेला जाएगा, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा टॉप चार टीमों को क्वालिफायर और एलिमिनेटर से गुजरना होगा।
विज्ञापन


इन टॉप 4 टीमों में मुंबई इंडियंस, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल है। पहला क्वालिफायर 16 मई को मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और पुणे के बीच होने वाले इस मैच में जीतन वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

17 मई को हैदराबाद और कोलकाता बेंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी। हारने वाली टीम का इस टूर्नामेंट से पत्ता साफ हो जाएगा और जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम के साथ दूसरे क्वालिफायर में खेलना होगा। दूसरा क्वालिफायर भी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। यह मैच 19 मई यानी शुक्रवार को होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर या गौतम गंभीर में से कौन आईपीएल की ट्रॉफी उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें