फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MIvsDD: मुंबई ने लगाया जीत का छक्का, कड़े मुकाबले में दिल्ली को दी 14 रन से मात

Sun, 23 Apr 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मुंबई इंडियन - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को कड़े मुकाबले में 14 रन से मात देकर दसवें सीजन में लगातार छठी जीत हासिल की। गेंदबाजों के दबदबे वाले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बना सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों को बांधे रखा और किसी भी बल्लेबाज को खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी। इसके बाद 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के बल्लेबाजों नें गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का सपोर्ट नहीं किया। पहले ओवर में विकेट गिरने को जो सिलसिला शुरु हुआ वह सातवें ओवर में जाकर रुका। लेकिन तब तक दिल्ली 6.3 ओवर में केवल 26 रन जोड़ पाई थी और 6 विकेट गंवा दिए थे। 
विज्ञापन


SCORECARD
 
दिल्ली के गेंदबाजों ने बल्लेबाजी में भी मोर्चा संभाला। आईपीएल में डेब्यू करने वाले रबाडा और क्रिस मॉरिस ने सातवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों की जोड़ी ने दिल्ली की लाज बचाई और मैच को आखिरी ओवर तक ले गए। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 25 रन बनाने थे। दिल्ली 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 128 रन बना सकी। इस तरह मुंबई ने 14 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। यह मुंबई की सात मैचों में लगातार छठी जीत है। रबाडा ने 39 गेंद में 44 और क्रिस मॉरिस ने 41 गेंद में नाबाद 55 रन बनाए।  मुंबई के लिए मैक्लेघन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ही टीम में वापसी कर रहे आदित्य तारे खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका लगा। संजू सैमसन 9 रन बनाकर मैक्लेघन की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को कैच दे बैठे। दो ओवर में दो विकेट हासिल कर मुंबई ने मैच में वापसी कर ली। विकेटों के पतन का सिलसिला नहीं रुका। चौथे ओवर में मैक्लेघन की गेंद पर अय्यर विकेट कीपर को कैच दे बैठे। पावरप्ले में यह दिल्ली को लगा तीसरा झटका था।अय्यर केवल 6 रन बना सके।
विज्ञापन


चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्लेघन ने अय्यर के बाद बल्लेबाजी करने आए कोरी एंडरसन को खाता भी नहीं खोलने दिया। अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया। चार विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए ऋषभ पंत भी खाता नहीं खोल सके। बुमराह की गेंद पर हरभजन सिंह ने पंत का कैच लपक लिया। विकेटों की पतझड़ के बीच दूसरे छोर पर संघर्ष कर रहे करुण नायर दबाव का सामना नहीं कर सके। हार्दिक पांड्या की गेंद बल्ले पर लगने के बाद विकेट पर जा लगी। नायर 5 रन बना सके। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में  मैक्लेघम ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। बुमराह ने दिल्ली के 2 और पांड्या ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।   

मुंबई के लिए पार्थिव पटेल और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की। मुंबई ने 3.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 37 रन बनाए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पार्थिव 8 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए यह दिल्ली को लगा पहला झटका था। इसके बाद इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करने वाले नीतीश राणा बल्लेबाजी के लिए उतरे। लेकिन दूसरा छोर संभाल रहे बटलर 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। नीतीश राणा ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की और वह पेट कमिंस की गेंद पर कोरी एंडरसन को बाउंड्री पर कैच दे बैठे।कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। वह पांच रन बनाने के बाद अमित मिश्रा की गेंद पर कमिंस को कैच दे बैठे। मुंबई की ओर से जोस बटलर (28), पोलार्ड (26) और हार्दिक पांड्या (24) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दिल्ली की ओर से अमित मिश्रा और पेट कमिंस ने 2-2 और रबाडा ने 1 विकेट हासिल किए। दिल्ली ने मुंबई के तीन बल्लेबाजों को रन आउट कर पवेलियन भेजा।

पांचवे विकेट के लिए पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या ने 24 रन की साझेदारी कर मुंबई को मैच में वापस लाने की कोशिश की। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की एक न चली। 17 रन बनाने के बाद क्रुणाल अमित मिश्रा का दूसरा शिकार बने। क्रुणाल के आउट होने के बाद उनके भाई हार्दिक बल्लेबाजी के लिए उतरे। हार्दिक ने पोलार्ड के साथ छठे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। रन गति को तेज करने के प्रयास में पोलार्ड कमिंस की गेंद पर सैमसन को कैच आउट हो गए। पोलार्ड ने 29 गेंदों में महज 26 रन बना सके। वहीं पांड्या 24 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें