लगातार दो हार के बाद गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेगी। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सोमवार को उसे फिर अपने घरेलू मैदान पर खेलना है। टीम के पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, आशीष नेहरा, बेन कटिंग, ऑलराउंडर युवराज सिंह के अलावा हेनरिक्स हैं। हैदराबाद के ओपनर डेविड वॉर्नर और शिखर धवन अच्छी शुरुआत दिलाते रहे हैं लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों को बेहतर करने की जरूरत है।
अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब दोनों के चार-चार अंक हैं। पंजाब की टीम ने भी अपने पहले दोनों मैच जीते थे लेकिन फिर अगले दो मैच में उसे हार मिली। पंजाब के पास डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल और इयोन मोर्गन के रूप में अच्छे बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में उनके पास मोहित शर्मा, इशांत शर्मा हैं जो हैदराबाद के मैदान से परिचित हैं क्योंकि पहले सनराइजर्स हैदराबाद और डेक्कन चार्जर्स से खेल चुके हैं।
संभावित अंतिम एकादश
किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, टी नटराजन, वरुण ऐरोन, अक्षर पटेल, मार्क्स स्टोइनिस
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइजेज ऑनरीकेज, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, नमन ओझा, राशिद खान