फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: टेस्ट के बाद आईपीएल में देखने को मिलेगी कोहली-स्मिथ की जंग

Sun, 16 Apr 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IPL
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की प्रतिद्वंद्विता पिछली सीरीज में खासी चर्चा में रही थी। आईपीएल-10 में दोनों धुरंधर बल्लेबाज एक बार फिर आमने-सामने होंगे तो नई होड़ देखने को मिलेगी। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के बीच मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें अपने चार मैचों में से तीन गंवा चुकी हैं।
विज्ञापन

 
चोट से उबरकर पिछले मैच में लौटे आरसीबी कप्तान विराट कोहली ने जोरदार अर्द्धशतकीय पारी खेली लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को हार से नहीं बचा सके। जबकि पुणे की टीम को अच्छी शुरुआत के बाद गुजरात लॉयंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। कोहली और स्मिथ दोनों ही अपनी टीमों को जीत की राह पर लाने को बेताब होंगे। वह निजी योगदान के अलावा बतौर कप्तान भी बेहतर कर टीम की स्थिति को बेहतर करना चाहेंगे।

पुणे टीम में शामिल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी भी सही फॉर्म में न होने के कारण दबाव में हैं। आरसीबी के अगले दो मैच पुणे और गुजरात लॉयंस के खिलाफ हैं। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अभी अच्छा नहीं चल रहा है। पुणे की टीम फिलहाल अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही है। सुपरजाइंट टीम आरसीबी के खिलाफ मैच जीतना चाहेगी क्योंकि उसकी अगली टक्कर गत चैंपियन हैदराबाद और मुंबई इंडियंस से है जोकि ज्यादा मजबूत चुनौती मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ - फोटो : IPL
आरसीबी के गेंदबाज सैमुअल बद्री ने मुंबई के खिलाफ हैट्रिक सहित चार विकेट लिए थे। इसके अलावा टीम को अपने अन्य स्पिनरों युजवेंद्र चहल और पवन नेगी से भी उम्मीदें होंगी। कप्तान विराट कोहली ने भी 47 गेंदों पर 62 रन की अहम पारी खेली थी। कोहली ने क्रिस गेल के साथ मिलकर पहले विकेट पर 63 रन भी जोड़े। 

क्रिस गेल की खराब फॉर्म को देखकर आरसीबी उन्हें बाहर बिठा सकती है और उनकी जगह ऑलराउंडर शेन वाटसन को उतार सकती है जो बल्ले के अलावा गेंद से भी योगदान कर सकते हैं। किंग्स इलेवन के खिलाफ भी उन्हें अंतिम एकादश से बाहर रखा गया था। एबी डीविलियर्स से भी आरसीबी को फिर आतिशी पारी खेलने की उम्मीद होगी। एबी ने किंग्स इलेवन के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली थी लेकिन पिछले मैच में 19 रन ही बना पाए थे। टीम के अन्य बल्लेबाज केदार जाधव पिछले मैच में जल्द ही रनआउट हो गए थे। दिल्ली के खिलाफ जीत में उन्होंने 37 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच बने थे। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 31 रन बनाए थे।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), शेन वाटसन, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, केदार जाधव (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, अनिकेत चौधर्री, युजवेंद्र चहल, पवन नेगी, हर्षल पटेल, एडम मिलने, इकबाल अब्दुल्ला, सैमुअल बद्री, अवेश खान, तबरेज शम्सी, प्रवीण दुबे, बिली स्टेनलेक। 

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), फाफ डू प्लेसिस, एडम जांपा, उस्मान ख्वाजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडेय, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चाहर, मयंक अग्रवाल, डेनियल क्रिश्चियन, लुकी फर्ग्यूसन, बेन स्टोक्स और मनोज तिवारी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें