फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति की पेट्रोल कारों पर पाएं भारी छूट

विज्ञापन
मारुति सुजुकी कार
विज्ञापन
अगर आप मारुति की कारों के शौकीन है तो कंपनी की पेट्रोल कारों पर कंपनी बड़ा छूट ऑफर कर रही है। लेकिन आपको सलाह है घर से निकलने से पहले डीलरशिप पर पता कर लें कि उसके पास ये कारें उपलब्‍ध हैं भी या नहीं। ये बेनीफिट कंपनी महज अपने सामान्य डीलरशिप पर ही ऑफर कर रही है इसमें नेक्सा को शामिल नहीं किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि किस कार पर किस तरह का मिल रहा है लाभ। 
विज्ञापन


मारुति ऑल्टो 
सालों से मारुति की नंबर वन सेलिंग कार बनी आल्टो अपनी कम कीमत व बेतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है यही वजह है कि लोग बिना कुछ सोचे इस कार को धड़ाधड़ खरीद रहे हैं। इस कार की खरीदारी पर 45 हजार रुपये तक का फायदा कंपनी ऑफर कर रही है। ऑल्टो 800 के एलएक्सआई पेट्रोल और सीएनजी मॉडल पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट व 20 हजार का एक्सचेंज बेनीफिट दिया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें : यूं बदल गई इटियॉस और बन गई प्लेटिनम प्लस

ऑल्टो के10 
ऑल्टो के10 पर कंपनी 40 हजार रुपये का बेनीफिट कंपनी दे रही है। इस कार की खरीद पर कंपनी 20 हजार का कैश डिस्काउंट व 20 हजार का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। जबकि इस कार के एएमटी मॉडल पर 25 हजार का कैश व 20000 का एक्सचेंज बोनस कंपनी दे रही है। 
विज्ञापन

इन कारों पर भी है बंपर छूट

Maruti Suzuki Ignis
मारुति सेलेरियो
सेलेरियो भारत की लोकप्रिय एएमटी कार है इस पर कंपनी 45 हजार रुपये तक का ऑफर दे रही है। इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 20 हजार का कैश डिस्काउंट व 25 हजार तक का एक्सचेंज बोनस कंपनी ऑफर कर रही है। एएमटी मॉडल पर 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट कंपनी दे रही है लेकिन इस पर एक्सचेंज बोनस वही 25 हजार का ही दिया जा रहा है।  

मारुति स्विफ्ट
स्विफ्ट मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है, बाजार में इतने सालों से होने के बावजूद स्विफ्ट की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इस पर मारुति 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट व 15 हजार तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। 

ये भी पढ़ें : TATA HEXA: खूबसूरती का अनूठा प्रदर्शन

स्विफ्ट डिजायर
यह मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान है जिसे बाजार से काफी अच्छा रिस्पांस मिलता रहा है। अगर आप इसके पेट्रोल वे‌रिएंट में अभी भी दिलचस्पी रखते हैं तो कंपनी इस कार पर 10 हजार का कैश डिस्काउंट वद 15 हजार तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। 
विज्ञापन

इन पर भी है ऑफर

demo pic - फोटो : अमर उजाला
वैगनआर 
इसके पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट व 15 हजार तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। इस तरह से इस कार पर आप 35 हजार रुपये का फायदा उठा सकते हैं। 

अर्टिगा
इस कार पर 5 हजार तक का कैश डिस्काउंट व 10 हजार तक का एक्सचेंज बोनस कंपनी ऑफर कर रही है। 

ये भी पढ़ें : New Mercedes E Class 2017: लंबे व्हीलबेस के सहारे नई पहचान

ईको
ईको के पेट्रोल व सीएनजी मॉडल में 10 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट व 10 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। 

नोटः- इन कारों की उपलब्‍धता पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है। जिस डिस्काउंट की बात हम कर रहे हैं यह एक्सशोरूम दिल्ली पर आधारित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें