फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs GL: रोहित-पोलार्ड ने जमाया रंग, 6 विकेट से जीता मुंबई

Sun, 16 Apr 2017 10:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : IPL
विज्ञापन
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने अपने घर में जीत का रिकॉर्ड जारी रखते हुए गुजरात लॉयंस को 6 विकेट से मात दी। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 3 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए नितीश राना 36 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इसके अलावा केरॉन पोलार्ड ने 23 गेंदों में 39 (3 छक्के, 2 चौके) कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 40 रन (1 छक्का, 3 चौके) का योगदान दिया।
विज्ञापन


गुजरात लॉयंस के लिए एंड्रयू टाय ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अळावा मुनाफ पटेल ने 35 रन और प्रवीण कुमार ने 25 रन देकर 1-1 विकेट चटकाया। गुजरात के गेंदबाज बीच के ओवरों में न विकेट ले पाए और न ही रन रोक पाए।

LIVE SCORECARD

गुजरात लॉयंस ने आखिरी ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी की। लॉयंस के लिए ब्रेंडन मैकलम ने 44 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने डेथ ओवरों में 26 गेंद में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। इसके अलावा सुरेश रैना ने 28 और जेसन रॉय ने 14 रनों का योगदान दिया। ड्वेन स्मिथ खाता भी नहीं खेल सके।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के लिए मलिंगा और बुमराह खासे महंगे रहे। लसिथ मलिंगा ने 4 ओवर में 51 और जसप्रीत बुमराह ने इतने ही ओवर में 45 रन दिए। मिचेल मैकलेनेघन ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा हरभजन सिंह और मलिंगा को भी 1-1 विकेट लिए। मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 71 रन लुटाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें