फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIPVsRCB: डिविलियर्स की पारी पर भारी पड़े अमला, पंजाब ने बैंगलोर को दी 8 विकेट से मात

Tue, 11 Apr 2017 06:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
हाशिम अमला - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स की 46 गेंदों में नाबाद 89* रन की धमाकेदार वापसी भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत नहीं दिला सकी। किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके हमवतन दक्षिण अफ्रीकी हाशिम अमला (58*) के दम पर आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 33 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत हासिल की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 148 रन का स्कोर खड़ा किया लेकिन पंजाब ने 14.3 ओवरों में दो विकेट पर 150 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। विजयी टीम के लिए मनन वोहरा (34) और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (43*) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
विज्ञापन


चार ओवरों में 12 रन देकर एक विकेट हासिल करने वाले पंजाब के किफायती स्पिनर अक्षर पटेल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। किंग्स इलेवन पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को तीन मैचों में दूसरी हार मिली है। 
 

अंतिम पांच ओवरों में एबी और बिन्नी ने बटोरे 77 रन

एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL official web
इससे पहले आरसीबी के लिए इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने उतरे एबी डीविलियर्स ने अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया। बेशक आरसीबी हार गई लेकिन एबी ने आते ही अपनी उस करिश्माई बल्लेबाजी का नजारा पेश कर दिया जिसके लिए वह मशहूर हैं। डीविलियर्स ने 46 गेंदों पर खेली अपनी पारी में तीन चौके और नौ छक्के लगाए। पिछले दो मैचों से वह चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे। एक समय आरसीबी ने 68 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन अंतिम पांच ओवरों में एबी ने असली कमाल दिखाया। आरसीबी ने पहले 15 ओवरों में महज 71 रन बनाए थे लेकिन एबी की मदद से टीम अंतिम पांच ओवरों में 77 रन बटोरने में सफल रही। वर्ना आरसीबी इतना स्कोर भी खड़ा नहीं कर पाती। मुकाबले में चैलेंजर्स के लिए सोमवार को क्रिस गेल भी नहीं उतरे थे। कप्तान विराट कोहली पहले ही चोटिल होने के कारण बाहर हैं।  
विज्ञापन

अच्छी नहीं रही आरसीबी की शुरुआत

शेन वाटसन - फोटो : IPL official web
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आरसीबी के कप्तान शेन वाटसन (06) को अक्षर पटेल ने पहले ही ओवर में बोल्ड कर दिया। चौथे ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज विष्णु विनोद (07) को संदीप शर्मा ने पवेलियन लौटा दिया। पिछले मैच में 69 रन की पारी खेलने केदार जाधव (01) भी जल्द ही आउट हो गए। मनदीप (28) को वरुण ऐरोन की गेंद पर विकेटकीपर साहा ने खूबसूरत कैच पकड़कर वापस लौटने को विवश कर दिया।

​ऐसे में एबी पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई थी लेकिन डीविलियर्स वो बल्लेबाज हैं जो खुद दबाव में नहीं आते बल्कि गेंदबाजों को दबाव में ले आते हैं। गैर-पारंपरिक शॉट खेलने में माहिर एबी शुरुआत में ज्यादा आक्रामक नहीं थे। उन्होंने 28 गेंदों पर 31 रन बनाए थे लेकिन सोलहवें ओवर में ऐरोन पर छक्का मारने के साथ ही उन्होंने गियर बदल दिया। अगले ओवर में स्टोइनिस पर दो छक्के मारे। एबी ने 34 गेंदों पर अपने पचास रन पूरे किए। अठारहवें ओवर में बिन्नी (18*) के साथ मिलकर 19 रन बटोरे। अगले ओवर में फिर 19 रन बने। इस ओवर में संदीप शर्मा को एबी डीविलियर्स ने अपना निशाना बनाया और दो छक्के और एक चौका जड़ा। बीसवें ओवर में डीविलियर्स ने मोहित शर्मा की अंतिम दो गेंदों पर छक्के मारकर आरसीबी को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें