फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने IPL में पहली बार किया ये कारनामा

Sun, 07 May 2017 05:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
जयदेव उनदकट - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
हैदराबाद में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपर जायंट के बीच खेला गया मुकाबला हमेशा के लिए रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। इस मैच में पुणे के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया। आईपीएल में यह 17वां मौका था जब किसी गेंदबाज ने हैट्रिक हासिल की। वह आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले बांए हाथ के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों में केवल एक बांए हाथ का गेंदबाज है और वो हैं युवराज सिंह। युवराज सिंह ने आईपीएल में दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है लेकिन वह स्पिन गेंदबाजी करते हैं।   
विज्ञापन


उनादकट ने पारी के आखिरी ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर बिपुल शर्मा, राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार को कैच कराकर हैट्रिक हासिल की। यह राइजिंग पुणे सुपर जायंट की तरफ से किसी भी गेंदबाज द्वारा ली गई पहली हैट्रिक है जबकि हैदराबाद के खिलाफ बनी दूसरी है। उनदकट की हैट्रिक इस सीजन की तीसरी हैट्रिक है। इस सीजन में सैमुअल बद्री और एंड्र्यू टाय हैट्रिक ले चुके हैं। दोनों ही गेंदबाजों ने एक ही मैच में हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा किया था। ऐसा टी-20 इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था।  
विज्ञापन

आईपीएल में दूसरी बार हुआ यह कारनामा 

जयदेव उनदकट - फोटो : IPL official web
हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पुणे के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने एक भी रन नहीं दिया और इसी ओवर में हैट्रिक भी हासिल की। यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा मौका है जब पारी के आखिरी ओवर में एक भी रन नहीं बना। इससे पहले ऐसा वाकया साल 2008 में मोहाली में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुआ था। उस मैच में इरफान पठान ने आशीष नेहरा को अपने ओवर की छह ह गेंदों में एक भी रन नहीं बनाने दिया था।
दूसरी बार आईपीएल में किया यह कारनामा 

उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह दूसरा मौका है जह उनादकट ने आईपीएल पांच विकेट हासिल किए हैं। वह गुजरात लॉयंस की तरफ से खेल रहे जेम्स फॉक्नर के बाद आईपीएल में दो बार पांच विकेट हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें