मध्य प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चोटिल सरफराज खान की जगह टीम में शामिल किया है। इससे पहले हरप्रीत पुणे वॉरियर्स के लिए खेलते रहे हैं। भारतीय अंडर-19 टीम में खेल चुके हरप्रीत ने घरेलू सीमित ओवरों की क्रिकेट में मध्यप्रदेश के लिए अच्छा योगदान दिया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने मध्य क्षेत्र की ओर से 2016-17 में सर्वाधिक रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को कोलकाता में मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ होगा।
भाटिया ने अबतक अपने करियर में 47 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.94 की औसत से 1150 रन बनाए हैं। इनमें 8 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।