फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: लगातार 34 मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स ने नहीं किया था यह काम

Mon, 15 May 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
लगातार 34 मैच के बाद दिल्ली ने लगातार दो मैचों में अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। बदलाव का यह सिलसिला आईपीएल-8 में शुरू हुआ था जो कि आईपीएल 10 तक जारी रहा।  साल 2015 में डेयरडेविल्स ने सीजन के अंतिम 7 मैचों में अंतिम एकादश में कम से कम एक बदलाव जरूर किया। यह सिलसिला 2016 में भी जारी रहा। जहीर की कप्तानी में सीजन में खेले 14 मैच में दिल्ली लगातार दो मैच में एक जैसी टीम के साथ मैदान में नहीं उतरी। यह सिलसिला 2017 में आरसीबी के खिलााफ आकर थमा।  
विज्ञापन


आरसीबी के खिलाफ जहीर खान ने आईपीएल में अपना 100वां मैच खेला। वह आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने वाले बाएं हाथ के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले इरफान पठान 103 मैच खेल चुके हैं। 

रविवार को आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स दोनों ने अंतिम एकादश में 3-3 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया। ऐसा आईपीएल के दस साल के इतिहास में पहली बार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर कप्तान यह कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने विराट

virat
आईपीएल में विराट कोहली के बतौर कप्तान 3016 रन हो गए हैं। वह बतौर कप्तान गौतम गंभीर(3389) और एमएस धोनी(3270) के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। लेकिन कोहली इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं। 

दिल्ली के खिलाफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने फिरोज शाह कोटला में अपना छठा मैच खेला। इन मैचों में विराट अब तक 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं। रविवार को 58 रन बनाने से पहले  विराट 1*, 13, 56, 73*, 99 और 35* रन की पारी खेल चुके हैं। दिल्ली के खिलाफ 58 रन की पारी मौजूदा सीजन में विराट की चौथी अर्धशतकीय पारी थी। वह इस सीजन बैंगलोर के लिए 4 अर्धशतक बनाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं।

आईपीएल 2017 में बैंगलोर का बल्लेबाजी औसत 19.2 का रहा। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में  किसी भी टीम का यह  तीसरा सबसे खराब औसत है। सबसे खराब औसत राजस्थान रॉयल्स का 18.15 है जो उसने 2009 में बनाया था। इसके बाद दूसरे नंबर पर आरसीबी ही है 2008 में उसने 18.71 की औसत से रन बनाए थे। 

मौजूदा सीजन में आरसीबी अपने 14 मैचों में से केवल 3 में जीत हासिल कर सकी। इन तीन में से दो जीत उसे दिल्ली के खिलाफ हासिल हुई। दिल्ली 2017 में अकेली टीम रही जो आरसीबी को मात नहीं दे पाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें