फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीबी को लगा झटका, लॉयंस के खिलाफ नहीं खेलेगा यह खिलाड़ी

Tue, 18 Apr 2017 11:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
कंधे की चोट से उबरकर आरसीबी की कमान संभालने वाले विराट कोहली के लिए चोटें परेशानी का सबब बनी हुई हैं। गुजरात लॉयंस के साथ मैच से पहले आरसीबी के एक और खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर आई है। 
विज्ञापन


एबी डिविलियर्स चोटिल हो गए हैं और वह मंगलवार को गुजरात के खिलाफ राजकोट में खेले जाने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों को दी। चोट की वजह से एबी दसवें सीजन में आरसीबी के प्रारंभिक दो मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धमाकेदार वापसी करते हुए उन्होंने 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इसके बाद अगले दो मैचों में 19 और 29 रन की पारी खेली थी। 

और भी पढ़ें...IPL-10: रैना-विराट के बीच आज होगी जंग, जीत की राह पर लौटने की चुनौती

लेकिन उनके दोबारा चोटिल होने से आरसीबी को तगड़ा झटका लगा है। आरसीबी अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। अब तक खेले गए 5 मैचों में से 4 में उसे हार मिली है। आरसीबी के बल्लेबाज पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं। क्रिस गेल को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर बैठना पड़ा है। ऐसे में एबी का चोटिल हो जाना बड़ी चिंता का विषय है। केएल राहुल और सरफराज खान भी चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में विराट के लिए टीम को विजयपथ पर वापस लाने की बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें