फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल-10: प्लेऑफ में सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बनाई जगह

Sun, 07 May 2017 06:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस, आईपीएल
विज्ञापन
आईपीएल सीजन-10 में मुंबई इंडियंस सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। सीजन में मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिनमें से 9 मैचों में उसे जीत हासिल हुई है। 9 जीत के साथ मुंबई के 18 पॉइंट स्कोर कर  प्लेऑफ में सबसे पहले अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मुंबई ने शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ फिरोजशाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए मैच में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। मुंबई ने दिल्ली को 146 रन से हराया था। यह आईपीएल की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने दिल्ली को 213 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में दिल्ली महज 66 रनों में सिमट गई। मुंबई के बाद पुणे, कोलकाता और हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें